‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि लोपा, मनु के सपोर्ट में कहती है कि मनवीर या बानी उनकी जगह होते तो वो भी वही करता जो उन्होंने किया। मोना, मनु से कहते है कि वे कभी लोपा के साथ बानी की बुराई करते हैं और बाद में वे बानी के साथ भी बातें करने लगते हैं। यहां मनु और मोना के बीच मनमुटाव हो जाता है। रोहन, बानी से कहती
हैं कि वे टास्क से पहले ही क्विट कर जायें। इस बात पर बानी उनसे नाराज हो जाती हैं। इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरु होती है। घर के सभी लोग पोस्टमैन बनते हैं। इनमें हर एक कंटेस्टेंट के पास दूसरे कंटेस्टेंट का घर से आया हुआ पार्सल होगा जिसे अगर वो उनके मालिक को दे देंगे तो वे खुद को नॉमिनेट कर देंगे और अगर वो खुद को सेफ करना चाहेंगे तो उन्हें उनके गिफ्ट को भट्टी में जला देना होगा। और इसके पहले उन्हें गिफ्ट खोलकर दिखाना होगा कि उसमें क्या है लेकिन पार्सल एक बार खुल जाने के बाद उसे जलाना ही होगा। मोना के पास मनु का पार्सल आता है। मनु, मोना से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे खुद को नॉमिनेट ना करें। यहां मोना कहती हैं कि वे अपनी मर्जी से करेंगी। लोपा इस बात से परेशान होती है कि मोना का पार्सल उनके पास है। वो सोचती हैं कि मोना इतनी कमजोर हैं तो वे उनका पार्सल कैसे जला सकती हैं। लोपा जले हुए भट्ठी में से लेटर पढ़ने की कोशिश करती हैं और वो पढ़ भी लेती हैं। बिग बॉस उन्हें इस बात के लिए रोकते हैं। मनु, बानी का भी पार्सल जला देते हैं। अगला बजर बजने पर लोपा, मोना का पार्सल जला देती हैं।
… और पढ़ें