Anant-Radhika Haldi Ceremony: Salman, Ranbir, Jhanvi समेत Ambani के घर पहुंचे तमाम सितारे

Anant Ambani-Radhika Merchant Haldi: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में उनकी वेडिंग की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन ही हल्दी सेरेमनी (Anant Radhika Haldi Ceremony) थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इसमें सारा अली खान, रणवीर सिंह,

सलमान खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, नीता अंबानी, उदित नारायण, शेखर पहाड़िया, मानुषी छिल्लर और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाए। इस दौरान सभी का लुक देखते ही बना। सलमान खान (Salman Khan) को येलो कलर के कुर्ते में देखा गया। आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी (Anant Radhika Wedding) 12 जुलाई को है।

और पढ़ें