[jwplayer UYq9wrmI]
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या अपने पति अश्विन रामकुमार से अलग हो गई हैं। सौंदर्या ने खुद इसकी जानकारी ट्वीटर पर दी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी को लेकर खबरें सही हैं। वह अपने पति से एक साल से अलग रह रही हैं और तलाक की बातचीत चल रही है। उन्होंने सभी से उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की गुज़ारिश की। सौंदर्या और अश्विन की शादी 2010 में हुई थी। पिछले साल ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। कहा जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए थे। लेकिन रजनीकांत चाहते हैं कि दोनों के बीच सुलह हो जाए। जिसके लिए वह काफी वक्त से कोशिश भी कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को समझाया लेकिन दोनों ने कुछ भी समझने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच तलाक की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थी और अब सौंदर्या ने इसकी पुष्टि कर इन अटकलों पर लगाम लगा दिया है।