VP Elections : एनडीए के उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुधर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। सुबह 10 बजे संसद भवन में मतदान शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला। विपक्षी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मतदान के लिए पहुंचे। शाम 5 बजे तक चलेगा यह मतदान, और उसके बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में NDA की संख्यात्मक बढ़त और YSRCP जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन के कारण सी.पी. राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी के माध्यम से एक मजबूत वैचारिक चुनौती पेश की है। यह चुनाव न केवल संख्याओं का खेल है, बल्कि भारत की राजनीतिक गतिशीलता और क्षेत्रीय दलों की रणनीति को भी दर्शाता है। बीजद, बीआरएस, और SAD जैसे दलों का मतदान से दूरी बनाना इस बात का संकेत है कि वे राष्ट्रीय गठबंधनों से स्वतंत्र अपनी क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करना चाहते हैं।