Assembly Elections 2022: कांग्रेस को छोड़कर एक और ‘पोस्टर गर्ल’ वंदना सिंह ने थामा भाजपा का हाथ।

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में हमारी सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा ने इसे उत्तराखंड दृष्टि पत्र का

नाम दिया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) द्वारा उत्तराखंड भाजपा के ‘दृष्टि पत्र’ का विमोचन किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कौशांबी जिले की चर्चित सिराथू विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। अब उनका टिकट काटकर मुंसब उस्मानी को उम्मीदवार बनाया है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही वंदना सिंह (Vandana Singh) ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

और पढ़ें