Akhilesh Yadav Karhal: न्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री जी (pm modi) ने एक सप्ताह में छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करने का वादा किया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने कहा कि करहल (karhal) से नेताजी (mulayam singh yadav) और समाजवादियों (samajwadi) का बहुत पुराना अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में करहल (karhal upchunav) में ऐतिहासिक परिणाम आयेगा, तेज प्रताप यादव (tej pratap yadav) ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे। महाराष्ट्र चुनाव (maharashtra chunav) को लेकर अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने कहा कि यहां बीजेपी (bjp) बुरी तरह हारेगी। भाजपा का गठबंधन हारने वाला है, महा-हार होने वाली है। भाजपा के “बटोगे तो काटोगे” नारे पर उन्होंने कहा कि जब भाजपा के पास बेरोजगारी, महंगाई, सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, अग्निवीर, आरक्षण, संविधान पर कोई जवाब नहीं है, तो यह सब उनकी प्रयोगशाला में इस तरह से तैयार किया जाता है।
