Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए नामांकल के आखिरी दिन से ठीक पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा (BJP) और कांग्रेस (CONGRESS) ने अपनी-अपनी अंतिस सूची जारी की है। इसी के साथ दोनों दलों ने सूबे की सभी 200 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दोनों ही पार्टियों में इस काम को अंजाम देने से पहले मंथन का लंबा दौर चला। कांग्रेस की छठी लिस्ट(Rajasthan Congress List) में मंत्री महेश जोशी (MAHESH JOSHI)का टिकट काटा गया है। वहीं बीजेपी की अंतिम सूची में कांग्रेस छोड़कर आए विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा (Girraj SIngh Malinga) को उम्मीदवार बनाया गया है।