UP Assembly Elections 2022 – राहुल और प्रियंका गांधी ने ” भर्ती विधान ” के नाम से जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र

Congress UP Chunav 2022: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस का दावा है कि इस घोषणा पत्र को यूपी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सरकार बनने पर उपलब्ध करा सके।