MP Election 2023: प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इससे पहले 5 अक्टूबर को धार के लोगों को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने उज्जैन (Ujjain) के ‘महाकाल लोक’ (Mahakal Lok) गलियारे में कथित वित्तीय अनियमितताओं और व्यापमं भर्ती घोटाले को लेकर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा शासन को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी केंद्र पर कटाक्ष किया और कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) महिलाओं के साथ ‘मजाक’ कर रही है क्योंकि महिलाओं के लिए विधानसभाओं में सीटें आरक्षित करने का कानून 10 साल तक लागू नहीं किया जा सका।