Punjab Election 2022: कुलवंत सिंह का राजनीतिक करियर 1995 में मोहाली नगर पालिका चुनावों से शुरू हुआ था। 2015 में मोहाली के नगर निगम घोषित होने के बाद कुलवंत सिंह वहां के पहले मेयर बनें। इसके पहले ये वहां अध्यक्ष रहे थे। 2014 में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन के टिकट पर इन्होंने फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें इन्हें पराजय मिली थी।