Assembly Elections 2022: रायबरेली सदर से Congress विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उधर, अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बाद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बहनोई प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) भी भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। Goa विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 34 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर
दी है। इस सूची में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के बेटे उत्पल पर्रिकर (Utpal Parrikar) का नाम नहीं है। निर्भया गैंगरेप केस की वकील सीमा कुशवाहा (Seema Samridhi Kushwaha) ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने ऐलान किया है कि वह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
… और पढ़ें