Mizoram Assembly Election 2023 Voting Live Updates: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है जो शाम 4 बजे तक चलेगी। सीएम जोरमथंगा (CM Zoramthanga) सुबह ही वेंगलाई-आई YMA हॉल में बने पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे। मगर EVM मशीन खराब होने के चलते वह वोट नहीं डाल सके। पोलिंग स्टेशन से बाहर निकलने के बाद जोरमथंगा ने कहा- मैं सुबह मतदान करने पहुंचा लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी। मैं दोबारा वोट डालने आऊंगा। 11 लाख की आबादी वाले मिजोरम में इस बार कुल 8.52 लाख लोग मतदान में हिस्सा लेंगे। इसमें 4.13 लाख पुरुष, 4.39 लाख महिला शामिल हैं। 50 हजार 611 नए वोटर्स हैं।