प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चुनावी हुंकार भरते हुए इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने उम्मीदवार मिल ही नहीं रहे हैं। जो उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती थीं उन्हें वहां से भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने दो लड़कों की फिल्म, जो पहले फ्लॉप हो चुकी थी, उसे फिर से रिलीज करने का मन बनाया है।