Lok Sabha Election 2024 में शिवराज सिंह चौहान लड़ेंगे विदिशा से चुनाव. भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर बोले क्या बोले शिवराज सुनिए।