Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण कर ली है। पीएम मोदी की मौजूदगी में 2 महिला मंत्रियों ने भी शपथ ली। तोशाम से पहली बार जीतकर पहुंचीं श्रुति चौधरी को मंत्री बनाया गया है। वे पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। उनके बारे में जानते हैं। सुरेंद्र सिंह और किरण चौधरी हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। श्रुति चौधरी के दादा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनका परिवार हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक है। श्रुति चौधरी ने 2005 में अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति की ओर रुख किया था।