Assembly Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyaya) बृहस्पतिवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गए। उत्तराखंड में सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए अब ब्राह्मण कार्ड का सहारा ले रही है।
पार्टी ने कहा है कि वह सत्ता में आई तो एक कमिशन बनाएगी। यूपी विधानसभा चुनाव में दल बदलने वाले नेताओं को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थामने वाले ब्रजेश कुमार प्रजापति को उनकी ही पार्टी के लोगों ने काले झंडे दिखाए। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) ने कहा है कि इस बार गोरखपुर के लोग 1971 के उस इतिहास को दोहराएंगे जब एक मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
… और पढ़ें