Exit Poll 2023 Result: BJP और Congress नेताओं ने 5 State Election के एग्जिट पोल्स पर क्या कहा

Exit Poll 2023 Result: BJP और Congress नेताओं ने 5 State Election के एग्जिट पोल्स पर क्या कहा Exit Poll 2023 Result: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (election 2023) के एग्जिट पोल (exit poll) सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल (exit poll 2023) के अनुसार मध्य प्रदेश (mp election 2023), राजस्थान (rajasthan election 2023) और छत्तीसगढ़ (chhattisgarh election 2023) में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई

गई है। तो वहीं तेलंगाना (telangana election 2023) में भी कांग्रेस पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल (exit poll) के अनुसार राजस्थान में इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया के अनुसार बीजेपी 80 से 100, कांग्रेस 86 से 106 सीटें हासिल कर सकती हैं। तो वहीं इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में बीजेपी 80 से 90, कांग्रेस (congress) 94 से 104 सीटें हासिल कर सकते हैं। जन की बात के एग्जिट पोल (exit poll ) के अनुसार, बीजेपी 100 से 122 और कांग्रेस 62 से 85 सीटें हासिल कर सकती हैं। जबकि मध्य प्रदेश में दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 95 से 115, कांग्रेस 105 से 120 सीटें जीत सकती है। वहीं जन की बात के अनुसार, एमपी में कांग्रेस 100 से 123, कांग्रेस 102 से 125 जीतें जीत सकती है.

और पढ़ें