Maharashtra-Jharkhand Election Date Announcement: चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का भी ऐलान जा सकता है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महा विकास आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। महायुति गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी शामिल है। तो वहीं महाविकास आघाड़ी गठबंधन में एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस शामिल है। महा विकास आघाड़ी का निर्माण 2019 विधानसभा चुनाव के बाद हुआ था। उसने सरकार बनाई थी। वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। इस समय झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस शामिल है। वहीं भाजपा विपक्ष में है। बीजेपी का आजसु के साथ गठबंधन है। झारखंड में बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम भी सरकार बनाने का दावा कर रही है। सुनिए क्या बोले Chief Election Commissioner Rajiv Kumar.