Delhi Election 2025: ओवैसी की एंट्री और Sanjay Singh का BJP पर आरोप, क्यों जरूरी है Muslim Voters ?

Delhi Assembly Election 2025: संजय सिंह के मुताबिक पिछले एक साल में 37.45 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिया. दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने उन मतदाताओं से मुलाकात की है। जिनके नाम आम आदमी पार्टी के अनुसार मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2013 में

हुए चुनाव में मुस्लिम बहुल 11 सीटों में से 6 पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी। लेकिन साल 2015 में मुस्लिम वोट बैंक कांग्रेस पार्टी के हाथ से निकल गया। दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने में महज कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और कांग्रेस में एक बार फिर से मुस्लिम वोट बैंक को लेकर कड़ी टक्कर होने के आसार हैं। पिछले दो चुनावों पर गौर करें तो आप ने मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है।

#delhielection #muslimvoters #aap #bjp

और पढ़ें