Assemble Elections 2022: कांग्रेस ने जारी किया यूपी में घोषणापत्र, सिंगर जुबिन के पिता BJP में शामिल।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ने के ऐलान के अगले ही दिन सपा को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ( Raghupal Singh Bhadauria) ने सपा से इस्तीफा दे दिया और वह भाजपा में शामिल हो गए। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर Congress ने शुक्रवार को अपना घोषणा

पत्र जारी किया। इसे जारी करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हमने अपने मेनिफेस्टो को युवाओं से बात करते हुए तैयार किया है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। उत्पल पर्रिकर (Utpal Parrikar) को भाजपा (BJP) की पहली लिस्ट में शामिल नहीं किए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उन्हें आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

और पढ़ें