CAA Notification: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आखिरकार अपने घोषणापत्र में किया हुआ वादा पूरा कर दिया। सोमवार शाम नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए का नोटिफिकेशन गृह मंत्रालय ने जारी कर दिया। अब नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश में लागू हो गया है। सीएए दिसंबर 2019 के दोनों सदनों से पास हो गया था। इसके बाद चार साल तक मोदी सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब इसे देशभर में लागू कर दिया गया। तमाम विपक्ष के नेता इसपर अपना पक्ष रखते हुए इस कानून का विरोध कर रहे हैं, सुनिए क्या बोले दिग्विजय सिंह