Priyanka Gandhi Bihar Visit: प्रियंका गांधी वाड्रा ने NDA की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कहा कि वे चुनाव से पहले अब क्यों जागे हैं? उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है, 20 सालों में उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? जिस मानदेय के लिए ये महिलाएं इतना संघर्ष कर रही हैं, उसके लिए इन्होंने(NDA) पहले कुछ क्यों नहीं किया? वे अभी 10,000 रुपये दे रहे हैं, क्या वे इसे हर महीने देंगे? वे इसे किसे देंगे? सिर्फ इसलिए कि चुनाव आ रहे हैं, वे एक योजना बनाते हैं और पैसे देते हैं। समझते हैं कि इससे महिलाओं के वोट मिल जाएंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं… वे समझती हैं कि यह कैसी योजना है।