Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी 2025) को मोदी 3.0 का यूनियन बजट (Union Budget) पेश करने के लिए तैयार हैं। मोदी 3.0 के बाद आने वाला यह दूसरा पूर्ण बजट है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 23 जुलाई 2024 को सरकार ने अपना पहला आम बजट पेश किया था। वित्त मंत्री सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बजट पेश किए थे। कल सुबह 11 बजे संसद पटल पर देश का बजट रखा जाएगा। लगातार बढ़ रही महंगाई और दुनियाभर में मंदी की आहट के बीच भारत के इस बजट पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। हम आपको देश के बजट की हर छोटी-बड़ी अपडेट से रू-ब-रू करवाएंगे।