ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को पिता, आत्मा, सरकारी नौकरी और प्रशासन का कारक माना जाता है। वहीं अगर सिंह राशि की 1 जनवरी 2023 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित रहेंगे। वहीं पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति
से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। साथ ही छठे भाव में शनि और शुक्र की युति बन रही है। वहीं आठवें भाव में गुरु रहेंगे। इसके साथ ही नवम भाव में चंद्रमा और राहु विराजमान रहेंगे। मंगल ग्रह दशम भाव में स्थिति रहेंगे। वहीं 17 जनवरी को शनि देव आपके छठे भाव से सप्तम भाव में गोचर कर जाएंगे। साथ ही 22 अप्रैल को गुरु ग्रह भाग्य स्थान में आ जाएंगे। जिससे राजयोग का निर्माण होगा। वहीं अक्टूबर के अंत में राहु और केतु ग्रह गोचर करेंगे। इन ग्रहों की स्थिति का असर सिंह राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।
… और पढ़ें