Happy Sawan 2022: आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है… भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बहुत ही विशेष माना गया है.. 14 जुलाई से सावन शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा… सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक,पूजा-पाठ और आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है…इस बार सावन माह में कुल मिलाकर 8 दिन रवि योग और 7 दिन सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा… वहीं सावन के महीने में इस बार चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे….