Mulank 2 Numerology 2023: मूलांक 1, 11, 20 और 29 के लिए कैसा रहेगा 2023, करियर से सेहत तक का हाल

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 2 ,11,20 या 29 होती है तो उनका मूलांक 2 बनता है। इस अंक पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है। अंकशास्त्र के अनुसार 2 अंक वाले लोग स्वभाव से भावुक और चंचल होते हैं। साथ ही नकारात्मक सोच इनको काफी परेशान करती है। वहीं इनका दिल किसी के बुरे व्यवहार से जल्दी दुखी हो जाता है। वहीं यह अपने जीवन को

लेकर हमेशा असुरक्षित महसूस करते है। आइए जानते हैं साल 2023 मूलांक 2 वाले लोगों के लिए कैसा साबित हो सकता है… आपको बता दें कि 2023 वर्ष में अंक 2 वालों को करियर और व्यापार तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार 2023 का जोड़ अंक 7 है और ये अंक केतु ग्रह का है। इसलिए इस वर्ष में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप धन के नए- नए स्त्रोत से धन कमा सकते हैं।

और पढ़ें