दिवाली को लेकर घर की पुताई और सफाई में जुटे हैं, पर फिर भी कीड़े-मकौड़ों नहीं जा रहे हैं? अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स के जरिए कीड़ों-मकौड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही 7 टिप्स के बारे में।
– बाल्टी में पानी ले कीड़े-मकौड़ों से करीब 10 सेंटीमीटर खड़े हों। यह ऐसी जगह हो, जहां पर रोशनी आए। पानी पर आने वाली रोशनी कीड़ों को अपनी ओर आकर्षित करेगी, जिससे वे उस ओर (पानी में) जाएंगे। हालांकि, यह प्रक्रिया थोड़ा समय लेगी। पर आधे घंटे बाद ज्यादातर कीड़े-मकौड़ों उसी पानी में ढेर मिलेंगे।
– कीड़े-मकौड़ों का काम तमाम करने के लिए आप कटोर में सिरका/वाइन को बर्तन धोने वाले साबुन के साथ मिलाकर एक कुछ देर रख सकते हैं। कीड़े-मकोड़े इस तरीके से भी खत्म हो जाएंगे।
– मच्छर, पतिंगे और कीड़े-मकौड़े मारने वाला इलेक्ट्रॉनिक रैकेट भी आपकी समस्या कुछ हद तक हल कर सकता है। आपको इसकी मदद से तुरंत प्रभावशाली नतीजे दिखाई देंगे।
– आप घर पर कीड़े-मकौड़े और मक्खी विकर्षक पौधे भी लगा सकते हैं। मसलन तुलसी और पुदीना के पौधे आपको इस दिक्कत से राहत दिलाएंगे। इनकी महक के कारण मच्छर, मक्खी, कीड़े और मकौड़े आसपास भी नहीं फटकेंगे।
– मच्छरों, कीड़े-मकौड़ों को मारने के लिए आप इसके अलावा फ्लाई टेप या फ्लाई पेपर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें घर की दीवारों पर ऊंचाई पर चिपका दें, जिसके कुछ देर बाद आपको इन पर मच्छर और कीड़े-मकौड़े चिपके दिखेंगे।
– अगर इन सब तरीकों से भी काम नहीं बन रहा है, तो आप कूड़े रखने वाले डिब्बों, पन्नियों और घर पर लगे पौधों पर नॉन टॉक्सिक इंसेक्टिसाइड का बीच-बीच में छिड़काव करते रहें।
– मच्छर और पतिंगे भगाने वाली कॉइल या मॉस्कीटो रिफ्लेक्टर का सहारा भी लिया जा सकता है। एक्सपर्ट टिप- कोशिश करें कि खाना खुले में कभी भी न रखें। फ्रिज में उसे सील कंटेनरों में रखें। खाने के बाद जूठे बर्तन फौरन साफ करें। कहीं भी पका हुआ खाना गिरा मिले, तो झट से उसे पोंछे या साफ कर दें। कूड़ेदान पर ढक्कन लगा कर रखें, ताकि उस पर हमेशा मक्खियां, कीड़े-मकौड़े नहीं भिनभिनाएंगे।

