थाईलैंड घूमने जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। थाईलैंड सरकार ने भारतीयों के लिए फ्री वीजा एंट्री देने वाली सेवा को अनिश्चितकाल तक विस्तार करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार थाईलैंड यह नियम 11 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला था। लेकिन वहां की सरकार ने भारत के लिए वीजा फ्री एंट्री देने की बात कही है। जानकारी के अनुसार भारतीय नागरिक 60 दिनों तक बगैर वीजा के थाईलैंड घूम सकते हैं। वहीं 60 दिन के बाद अगर भारतीय लोग चाहें तो 30 दिन की अवधि बढ़ा दी जाएगी। 

16 लाख से ज्यादा भारतीय कर चुके थाईलैंड की यात्रा

आंकड़ों की मानें तो इस साल अभी तक 16 लाख से ज्यादा भारतीय थाईलैंड की यात्रा कर चुके हैं। अब थाईलैंड सरकार के इस फैसले से डेस्टिनेशन वेडिंग, ग्रुप ईवेंट्स और घूमने समेत तमाम गतिविधियों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है।

पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें-

थाईलैंड बिजनेस न्यूज के अनुसार थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री देने का ऐलान किया है। यह सेवा अनिश्चितकाल के लिए है। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक थाईलैंड का वीजा लेने के लिए भारतीयों को 3 हजार रुपये तक की फीस देनी पड़ती थी। इसके साथ ही ढेर सारे दस्तावेज भी जमा करने पड़ते थे। अब सरकार के इस फैसले से थाईलैंड घूमने जाने वाले भारतीयों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

58 देशों में वीजा फ्री एंट्री

ग्लोबल रैंकिंग की मानें तो भारत का पासपोर्ट दुनिया के 195 देशों में 83वें स्थान पर है। हेन्ली ग्लोबल की रैंकिंग के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे मजबूत जबकि अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर है। इस लिस्ट में भारत का स्थान 83वां हैं। इस लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट की मदद से 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। यानी की केवल पासपोर्ट की मदद से वीजा फ्री अब आप थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं।

कमला हैरिस का चुनावी खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, डोनाल्ड ट्रंप काफी पीछे; अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे महंगा चुनाव

आम तौर पर भारतीय बड़ी संख्या में थाईलैंड की यात्रा करते हैं। इस साल जनवरी से लेकर अक्टूबर तक में 16 लाख से ज्यादा लोग थाईलैंड की यात्रा कर चुके हैं। अब इस नए नियम के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।