New Delhi To Bihar Special Train: उत्तर रेलवे ने यूपी और बिहार वालों की सहूलियत को देखते हुए एक और थ्री टियर एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे इस सवारी गाड़ी का संचालन हफ्ते में पांच दिन करेगा। यह स्पेशल ट्रेन राजधानी नई दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बिहार के सहरसा के बीच चलेगी।

गाड़ी संख्या 05578 शनिवार और सोमवार को छोड़कर हफ्ते में पांच दिन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सुबह के सवा पांच बजे चलेगी। इस ट्रेन का संचालन 6 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच किया जाएगा। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलने के बाद यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, घोघरडीहा, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल, गढ़ बरुआरी पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

इसी तरह से सहरसा से चलकर आनंद विहार के लिए जाने वाली गाड़ी संख्या 05577 का संचलान गुरुवार और शनिवार को छोड़ हफ्ते में पांच दिन किया जाएगा। यह ट्रेन इस साल के आखिरी दिन 31.12.2024 तक चलेगी। सहरसा रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रात को आठ बजे चलेगी और तीसरे दिन 00.30 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अपने रूट पर यह ट्रेन गढ़ बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनियां, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

बिहार से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन, बीच रास्ते मिली हड़कंप मचाने वाली सूचना, गोंडा स्टेशन पहुंचे ही करा ली गई खाली और फिर…

05577 / 05578 सहरसा – आनंद विहार – सहरसा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

05577 आगमन05577 प्रस्थानरेलवे स्टेशन05578 आगमन05578 प्रस्थान
–पहला स्टेशन–20.00सहरसा जंक्शन10.30–अंतिम स्टेशन–
20.2020.22गढ़ बरुआरी09.4509.47
20.4520.47सुपौल09.3009.32
21.1521.45सरायगढ़08.3009.00
22.0022.02निर्मली08.0308.05
22.1322.15घोघरडीहा06.4506.47
22.3522.37Jhanjharpur06.2506.27
23.0023.02सकरी जंक्शन06.0006.02
23.3500.05दरभंगा जंक्शन04.5005.20
00. 4500.47जनकपुर रोड03.1503.17
01.3001.35सीतामढ़ी02.4002.45
02.1002.12बैरगनियां02.0002.02
03.1503.20रक्सौल जंक्शन01.1001.15
04.2004.30नरकटियागंज जंक्शन00.1000.20
05.0005.02बगहा23.1823.20
08.2008.22कप्तानगंज जंक्शन20.4520.47
09.4009.50गोरखपुर जंक्शन19.3019.40
10.4510.50बस्ती17.4517.50
12.1012.15गोंडा जंकशन16.2516.40
15.3515.45सीतापुर जंक्शन14.0514.15
17.5818.00शाहजहांपुर11.2011.22
19.0319.05बरेली10.1010.12
21.1521.25मुरादाबाद08.2508.35
23.4323.45गाजियाबाद जंक्शन05.4805.50
00.30–अंतिम स्टेशन–आनंद विहार टर्मिनल–पहला स्टेशन–05.15

यात्रियों इस ट्रेन से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जरूर विजिट करें। इसके अलावा रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं। रेलवे ट्रेन के समय में बदलाव कर सकता है, इसलिए यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर जरूर चेक करें।