माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल इस समय चर्चा में हैं। इसके पीछे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ है। दरअसल पराग अग्रवाल जिस कुशलता के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़े हैं। ठीक उसी तरीके से उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को भी आगे बढ़ाया है। जिसमें उनका साथ दिया है उनकी पत्नी विनीता ने जो स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजीशियन और असिस्टेंड क्लिलिकल प्रोफेसर हैं। आइए जानते हैं ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और उनकी पत्नी विनीता की जिदंगी से जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारे में…

IIT बॉम्बे में की पढ़ाई – पराग मूल रूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की है और इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका का रूख किया। जहां उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। इसी यूनिवर्सिटी में उनकी मुलाकात विनीता अग्रवाल से हुई जो उस समय यहां पढ़ाई कर रही थी। पराग और विनीता ने साल 2016 में शादी की और दोनों का एक बेटा भी है।

ऐसे किया था शादी के लिए प्रपोज – पराग अग्रवाल अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। इन तस्वीरों से पता चला है कि पराग ने विनीता को न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में स्थित वैग्नर कोव में शादी के लिए प्रपोज किया था। ये जगह सबसे रोमांटिग जगहों में से एक मानी जाती है। इस फोटो को शेयर करते हुए पराग ने लिखा, “उसने हां कह दिया है.” इसके बाद दोनों ने भारत आकर जयपुर के मशहूर आंबेर विलास में शादी की।

पराग अग्रवाल की पत्नी है वर्किंग वुमन – पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता ने स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है और उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी कंप्लीट की है। फिलहाल विनीता अग्रवाल स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजीशियन और असिस्टेंट क्लिनिकल प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: ट्विटर के पराग अग्रवाल को मिलेंगे दस लाख डॉलर सालाना; करोड़ों के फ़ायदे अलग से, जानिए भारतीय मूल के इन छह CEOs की सैलरी

ट्विटर में इतनी होगी पराग की सैलरी- पराग अग्रवाल ने ट्विटर में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्वाइन किया था। साल 2017 में उन्हें टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया गया। NYT की खबर के अनुसार ट्विटर के पूर्व सीईओ Dorsey पराग अग्रवाल को काफी पसंद करते है। वहीं मंडे को फाइल हुए SES डॉक्यूमेंट के अनुसार उनकी बेस सैलरी 1 मिलियन डॉलर (करीब 7 करोड 50 लाख रुपये) होगी। इसके साथ ही पराग कंपनी के बोनस प्लान का भी हिस्सा होंगे।