LIC’s New Bima Bachat: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) की कई अलग-अलग पॉलिसी हैं। एलआईसी में निवेश करने वालों का भविष्य वित्तीय तौर पर सुरक्षित माना जाता है। इन पॉलिसी को पॉलिसीधारक की जरूरतों और वित्तीय हालातों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इन पॉलिसी को ग्राहकों की जरूरतों और उनकी आर्थिक क्षमता के आधार पर तैयार किया गया है। आज हम आपको एलआईसी के न्यू बीमा बचत (New Bima Bachat) प्लान के बारे में बता रहे हैं। यह बचत के लिए बेस्ट प्लान कहा जाता है। यह सिंगल प्रीमियम प्लान है। ग्राहक इस पॉलिसी को 9, 12 और 15 वर्ष के टाइम पीरियड के लिए ले सकते हैं।
इस प्लान को लेने की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष है। वहीं अगर कोई व्यक्ति अगर 9 साल के टर्म प्लान को ले रहा है तो उसकी उम्र 66 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 12 साल की पॉलिसी के लिए यह सीमा 63 और 15 साल की अवधि वाले प्लान के लिए यह 60 वर्ष तय की गई है।
इस पॉलिसी में निवेश करने वाले ग्राहकों को बीमा कवर, बचत और कैश बैक की सुविधा मिलती है। इस पॉलिस में ग्राहकों को मृत्यु लाभ भी मिलता है। अगर किसी पॉलिसीधारक की पॉलिसी लेने के पहले पांच साल में मृत्यु हो जाती है तो उसे सम एश्योर्ड दिया जाता है। वहीं पांच साल के बाद मृत्यु पर पॉलिसीधारक को लॉयल्टी एडिशन के साथ सम एश्योर्ड दिया जाता है।
पॉलिसी के मैच्योर होने पर ग्राहकों को सिंगल प्रीमियम और लॉयल्टी एडिशन दिया जाता है। इस पॉलिसी को लेने के बाद आपको प्रत्येक 3 वर्ष में 15 फीसदी का मनीबैक सम एश्योर्ड दिया जाता है। 9 साल की पॉलिसी लेने पर ग्राहकों को 35,000 रुपए का मिनिमम सम एश्योर्ड दिया जाता है। वहीं 12 साल की पॉलिसी के लिए 50,000 और 15 साल की पॉलिसी के लिए 70,000 रुपए का मिनिमम सम एश्योर्ड दिया जाता है। बात करें अधिकतम सम एश्योर्ड की तो इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी को लेने के एक साल बाद आपको लोन की सुविधा भी दी जाती है।