Passport & Visa Division Ministry of External Affairs, Passport Seva Kendra: पासपोर्ट एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है। सरकारी दस्तावेज होने के कारण इसे एक व्यक्ति की आईडी प्रूफ के तौर पर हाथों-हाथ स्वीकार किया जाता है। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अन्य दस्तावेजों के मुकाबले थोड़ी जटिल होती है। इसमें आवेदनकर्ता का बेहद कड़ी प्रक्रिया के तहत वेरिफिकेशन होता है।

अक्सर लोगों के मन में पासपोर्ट को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं और सटीक जानकारी न मिलने के चलते वह असमंजस की स्थिति में रहते हैं। कुछ लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए पूरी तरह से मन बना चुके होते हैं लेकिन उन्हें अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र का नहीं पता होता। इसके चलते वे इस काम को हर दिन के साथ टालते रहते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर बैठे-बैठे देश के सभी राज्यों में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र की अवस्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा विदेश मंत्रालय के कौंसुलर पासपोर्ट और वीजा प्रभाग द्वारा दी जाती है। आप राज्य और शहर के नाम और पिन कोड की जानकारी देकर अपने राज्य के सभी पासपोर्ट केंद्र का पता लगा सकते हैं।

इसके लिए आपको पासपोर्ट सेवा के
Consular, Passport & Visa Division के पोर्टल के इस लिंक https://bit.ly/2EyTcrk पर विजिट करना होगा। यहां आप अपने राज्य को सेलेक्ट करके अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र के बारे में पता लगा सकते हैं।

आपके राज्य में जितने भी केंद्र होंगे सबकी एक लिस्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी। बता दें कि अगले साल से नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। फिलहाल सरकार इसके लिए आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के मकसद से एजेंसी का चुनाव करने में जुटी हुई है।