Block Someone on Gmail: कम्यूनिकेशन के लिए इंटरनेट आज एक अहम जरिया बन चुका है। इंटरनेट का इस्तेमाल कर मैसेजिंग एप, सोशल मीडिया के जरिए संवाद स्थापित किया जा रहा है। वहीं ऑफिशियल कम्यूनिकेशन के लिए गूगल की जीमेल सर्विस बेहतर मानी जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हमें अपने जीमेल अकाउंट में फर्जी और बेकार मेल रिसीव होते हैं जो हमारे किसी काम के नहीं होते। यह मेल हमारे समय और ऊर्जा दोनों को खराब करते हैं।

इन अनचाहे मेल से आप छुटकार पा सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिनके जरिए आप हमेशा के लिए अनचाहे मेल से छुटाकार पा लेंगे। आइए चार स्टेप्स को फॉलो कर कैसे ब्लॉक करें अनचाहे मेल:-

सबसे पहे आपको अपने Gmail अकाउंट में साइन अप करना होगा। इसके बाद दूसरा स्टेप उन ईमेल को सर्च करना होगा जिनसे आप परेशान हैं और जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। इसके बाद आपको तीन वर्टिकल डॉट्स नजर आएंगे आपको इसपर क्लिक करना होगा।

इसमें आपको Block का विकल्प नजर आएगा जिसे आपको सेलेक्ट करना होगा। इन चार स्टेप्स को पूरा करने के बाद आप अनचाहे मेल से छुटकार पा लेंगे। बता दें कि ये चार स्टेप्स किसी खास सेंडर को ब्लॉक करने के लिए हैं।

इसके अलावा यूजर्स अनचाहे मेल से छुटकारा पाने के लिए Unsubscribe फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Gmail के Unsubscribe बटन का इस्तेमाल कर के हम स्पैम ईमेल्स को रोक सकते हैं।