नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता होता है जिसमें हर महीने कंपनी और खुद कर्मचारी की तरफ से निवेश किया जाता है। कर्मचारी को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) भी दिया जाता है। इसकी मदद से आप अपने ईपीएफओ खाते में कई जानकारी जुटा सकते हैं। यूएएन के साथ बैंक अकाउंट को जोड़ा जाता है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कर्मचारी यूएएन के साथ गलत बैंक अकाउंट को जोड़े लेते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की वेबसाइट के इस लिंक https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा। आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा और यहां आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको ‘Manage’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद KYC विकल्प को चुनें।
इस विकल्प को चुनते के साथ ही आपके सामने बैंक डिटेल की जानकारी आएगी। Bank Account Number, Name & IFSC दर्ज कर ‘Save’ पर क्लिक करें। ध्यान रहे पहले वाली गलती न दोहराए और सही अकाउंट नंबर ही दर्ज करें। ‘Save’ पर क्लिक करते ही एम्प्लॉयर के मंजूरी के बाद आपका यूएएन में सही अकाउंट नंबर जुड़ जाएगा।
बता दें कि ईपीएफओ ने हाल में नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इसकी मदद से आप अपने ईपीएफओ खाते में दर्ज जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी डीटेल्स में खुद सुधार कर सकते हैं। अगर आपको आधार नंबर, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से जोड़ने में परेशानी हो रही है और इसकी वजह यूएएन डाटा में दर्ज जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग में हुई गड़बड़ी है तो इसे आप खुद सुधार सकते हैं।
आधार और यूएएन की जानकारी में असमानता होने पर ऑनलाइन फैसिलिटी से उसे ठीक किया जा सकता है। इससे पहले कर्मचारी को यूएएन डीटेल्स में सुधार/बदलाव कराने के लिए फील्ड ऑफिस पर संपर्क करना पड़ता था।
