Aadhaar Bank Account Linking: आधार और बैंक खाते की लिंकिंग को लेकर अक्सर हमारे मन में कई तरह के सवाल होते हैं। हमारे पास एक से ज्यादा बैंक खाते होते हैं ऐसे में हमें अपने सभी बैंक खातों को आधार से लिंक करवाना होता है। ऐसा भारत सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी के लिए जरूरी है। आप अपने बैंक को आधार से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से लिंक कर सकते हैं।

हम में से कई लोगों के मन में सवाल होता है कि हम अपने आधार से बैंक खाते के लिंकिंग स्टेट्स को कैसे जान सकते हैं या फिर हमारे आधार से कितने बैंक खाते लिंक हैं। एक सवाल यह भी होता है कि क्या कोई फर्जी अकाउंट हमारे आधार से तो नहीं लिंकर कर दिया गया है।

इन सभी सवाल का जवाब आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के जरिए मिल जाता है। यूजर्स यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर अपने आधार और बैंक खातों की लिंकिंग की स्टेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना होगा।

यहां पर आपको My Aadhaar पर क्लिक करना होगा और Aadhaar Services पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Check Aadhaar/Bank Linking Status पर क्लिक करना होगा। आप जैसे ही इसपर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।

इसके बाद नए पेज पर आपको 12 डिजीट के आधार नंबर या फिर वर्चुअल आईडी को भरना होगा। इसके साथ ही आपको कैप्चा कोड भी भरना होगा। Send OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा। आपको ओटीपी तभी प्राप्त होगा अगर आपने अपना नंबर आधार पर रजिस्ट्रर करवाया हो। OTP मिलने के बाद आपको इसे भरना होगा और आपके सामने आपके Aadhaar में कितने और कौन-कौन से बैंक के खाते लिंक हैं इसकी जानकारी दिखेगी।