‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में आपने देखा कि गार्डन में देव और सोनाक्षी एक दूसरे से बातें करते हैं। सोनाक्षी उसे कहती है कि अगर मां ने उन दोनों को वहां भीगे हुए देख लेंगी तो गड़बड़ हो जाएगी। देव सोचता है कि हमेशा सोना उसके लिए सरप्राईज करती है तो अब वो उसके लिए कुछ सरप्राईज प्लान करेगा। देव के घर पर अयान आता है। वो कहता है कि उसका रिया के साथ फिल्म देखने का प्लान है। वो रिया के कमरे में सरप्राईज देने के लिए चला जाता है। वो अपना फोन नीचे ही रख कर उपर रिया के कमरे में चला जाता है। इसके बाद सोनाक्षी उसका फोन चेक करती है लेकिन उसे उसमें कुछ नहीं मिलता है। बाद में अयान इस बात को नोटिस करता है और सोचता है कि सोनाक्षी अब भी उस पर शक करती है इसका मतलब है कि उसे अब सोनाक्षी से और भी ज्यादा केयरफुल रहना होगा। ईश्वरी, सुबह में देव के कमरे के पास आकर देव को आवाज लगाती है लेकिन अंदर से विकी दरवाजा खोलता है। उसे देखकर ईश्वरी पूछती हैं कि अगर वो यहां सोए हैं तो देव और सोना कहां सोए थे। तभी वहां सोनाक्षी आती है। और कहती हैं कि वो एलिना को उठा लेगी क्योंकि नई जगह होने की वजह से वो शायद एडजस्ट नहीं कर पा रही होगी। राधारानी वहां आकर कहती है कि सोना उसकी बहु को परेशान ना करे, वो अपनी बहु की केयर कर सकती है।

इधर सोनाक्षी के पापा घर पर सोनाक्षी से बातें करने आते हैं। उन्हें सोना से बातें करते सुनकर ईश्वरी किचन से कहती है कि धोबी से इतनी तेज आवाज में बातें कौन कर रहा हैं। लेकिन बिजॉय और आशा को देखकर वो उनसे माफी मांगती हैं। सोना के पापा कहते हैं कि वो एलिना से मिलने यहां आए हैं। ईश्वरी, एलिना को बुला लेती हैं। आशा, एलिना को समझाती है कि उसकी मां यहां पर नहीं है तो उसकी मां की तरफ से वो उन्हें कुछ बातें बताना चाहती हैं। वो उसे ससुराल और उसके नए रिश्ते के बारे में समझाती हैं। ईश्वरी कहती है कि वे उनकी दोनों बेटियों का बहुत खयाल रखेंगे और उन्हें इसकी चिंता करने की जरुरत नहीं है।

सोनाक्षी अपने कमरे में आती है तो लाईट्स नहीं देखकर वो परेशान हो जाती है। लेकिन कमरे में पहले से खड़ा देव अचानक से लाईट ऑन कर देता है सोनाक्षी उसे देखकर और कमरे में डेकोरेटेड लाईट्स देखकर सरप्राईज हो जाती है। देव, सोनाक्षी के साथ रोमांटिक डांस करता है। देव के वॉशरुम चले जाने पर सोनाक्षी विंडो से अयान को नीचे किसी से फोन पर बात करते हुए पाती है। वो सोचती है कि अयान, रिया को छोड़कर किससे बातें कर सकता है। अयान अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए उसे कहता है कि वो इस बोरिंड लड़की रिया के साथ और ज्यादा नहीं रह सकता है। वो खुशी को फोन पर किस करता है। सोनाक्षी को ये देखकर और भी शक हो जाता है। वो उन दोनों का सच बाहर लाने का फैसला करती है। इधर अयान, खुशी के कहने पर रिया को बाय बोल कर वहां से चला जाता है। सोनाक्षी सोचती है कि अयान से वो सच नहीं निकलवा सकती है लेकिन खुशी से सच निकलवा सकती है। सुबह के समय खाने की टेबल पर देव की बहनें, एलिना से कहती हैं कि आज उनका पहला दिन है तो वो उन्हें क्या बना कर खिलायेंगी। एलिना कहती है कि उसे कुछ बनाना नहीं आता है और अगर वो कुछ बनाएगी भी तो कुछ और ही बन जाएगा। विकी भी उसे कहता है कि खाना बनाने का काम उसकी दीदी करेगी तो उसे करने की क्या जरुरत है।

Read Also: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 7 दिसंबर फुल एपिसोड: विकी ने अपनी चाल से देव और सोनाक्षी को उनके कमरे से बाहर निकाला