मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाईक इन दिनों विवादों में हैं। यह विवाद तब से बढ़ा है जब से पता लगा है कि ढाका को दहला देने वाले आतंकी उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानते थे। हालांकि जाकिर नाईक को इस बात पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि फेसबुक पर उन्हें फॉलो करने वाले सबसे ज्यादा लोग बांग्लादेश के ही हैं। उन्होंने दावा किया था कि 90 प्रतिशत बांग्लादेशी उन्हें जानते हैं। जिनमें नेता, समाजसेवी और आम नेता सब शामिल हैं। उन्होंने कहा था इस वजह से उन्हें यह जानकर हैरानी नहीं हुई कि हमला करने वाला उन्हें जानता था।’

Read Alsoजाकिर नाईक के NGO की जांच शुरू, युवाओं को आंतक की तरफ खींचने का है आरोप

यह बात जाकिर के लिए जितनी आम थी बाकी लोगों के लिए उतनी ही हैरान कर देने वाली थी। अब गृह मंत्रालय ने भी जाकिर के भाषणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर भी जाकिर ट्रेंड कर रहे हैं। देखिए कैसे-कैसे ट्वीट आ रहे हैं-

https://twitter.com/OmmerAli/status/751636290521534464

https://twitter.com/tishtriya/status/751634782208008192