क्रिकेटर युवराज सिंह अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी आज चंडीगढ़ में हो चुकी है और शादी का भव्य समारोह आयोजित किया गया था। दोनों की शादी का आयोजन आज गुरुद्वारे में पूरा हो गया। वहीं हिंदू परंपराओं के अनुसार भी शादी 2 दिसंबर को होनी है। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरु हो गई हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ‘युवराज हेजल प्रिमियर लीग’ की तस्वीरें आ गई हैं। ‘युवराज हेजल प्रिमियर लीग’, यह नाम युवराज और हेजल की शादी के कार्यक्रम को दिया गया है। शादी के कार्ड पर भी यही नाम छापा गया था। इसके अलावा युवराज सिंह ने भी खुद की सेहरा बांधे हुए तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं।

देखें तस्वीरें

युवराज सिंह सेहरा पहने हुए। (Source: Instagram)

 

शादी की रस्म के लिए होटेल से निकलते हुए युवराज सिंह (Source: International business times)

 

हेजल कीच (Source: Instagram)

 

युवराज सिंह शादी के लिए जाते हुए। (Express Photo)

 

हेजल कीच शादी के लिए जाते हुए। (Express Photo)

 

युवराज सिंह और हेजल कीच रिंग सेरेमनी के दिन। (Source: Twitter/Tellychakkar.com)

 

युवराज सिंह। (Express photo)

 

उनकी शादी यहां पर सिख रीति-रिवाजों के तहत हुई। कार्यक्रम के दौरान उनके नजदीकी सभी रिश्तेदार यहां मौजूद थे। (Express photo by Nitin Sharma)

 

हेजल कीच यहां पर एक दम देसी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मरून लहंगा और पिंक स्लीव्स पहनी हुई थीं। (Express photo by Nitin Sharma)

 

युवराज और हेजल की शादी में नाचते हुए रिश्तेदार और दोस्त। (Express Photo)

 

युवराज सिंह जिस वक्त गुरुद्वारे में दाखिल हुए तो वह भी हेजल जैसे कलर शेड के कपड़े पहने ही नजर आए। वह अपनी मां शबनम सिंह और उनके दोस्तों के साथ यहां पहुंचे। (Express photo by Nitin Sharma)

 

युवराज सिंह शादी के लिए निकलते हुए। (Express Photos)