जापान के टोक्यो से ओल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) की फ्लाइट अमेरिका के लॉस एंजिल्स जाने के लिए तैयार थी। फ्लाइट में अचानक शोर मचने लगा। दअरसल, एक अमरिकी व्यक्ति ने फ्लाइट में ही एक दूसरे यात्री को पंच मार दिया था। इसकी वजह से फ्लाइट करीब 50 मिनट लेट हुई थी। जापानी पुलिस के मुताबिक वह व्यक्ति शराब के नशे में था। पुलिस ने नाम तो नहीं बताया पर उसे बोइंग 777 से खींचकर बाहर निकाल लिया। अमेरिकी को टोक्यो मैन गेटवे नारिता एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। अमेरिकी के फ्लाइट से बाहर जाने के बाद ही फ्लाइट ने लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरी।
वीडियो में काली टीशर्ट पहने जो आदमी दिखाई दे रहा है वह अमेरिकी है। उसने दूसरे यात्री को जान से मारने की धमकी भी दी। जैसे ही लाल शर्ट पहने एक दूसरे यात्री ने हमला किया तो फ्लाइट में सवार और यात्री उठकर दूसरी जगह जाने लगे। हालांकि फ्लाइट के स्टाफ ने दोनों के बीच की लड़ाई को रोकने की कोशिश की। एक एयर होस्टेस अपने दोनों हाथ आगे करके दोनों को रोकने की कोशिश कर रही थी लेकिन अमेरिकी काफी दूर से भी दूसरे यात्री के थप्पड़ मारने की कोशिश कर रहा था। दूसरा यात्री बाद में बचने की कोशिश कर रहा था। इतने में फ्लाइट के कई और स्टाफ मेंबर आ गए और दूसरे यात्री को दूसरी तरफ ले गए।
https://youtu.be/RLFQTu5hHY4
स्टाफ मेंबर ने अमेरिकी से बैठने के लिए बोला और वह बैठ गया। दूसरे यात्री उसी की तरफ देख रहे थे, लेकिन ये क्या थोड़ी ही देर में लाल शर्ट वाला यात्री फिर वापस आ गया और अमेरिकी पर हमला कर दिया। फिर क्या फिर अमेरिकी ने दूसरे यात्री पर घूंसो की बारिश कर दी। एक घूंसा दूसरे यात्री के मुंह पर भी लगा और वह फ्लाइट की सीट पर गिर गया। इसी बीच एक एयर होस्टेस ने आकर दोनों को रोका। जब अमेरिकी दूसरे यात्री को पीट रहा था तभी किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया।

