सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें एक पत्नी को अपने पति पर चाकू लेकर चढ़ते दिखाया गया है। उसके पति के कपड़े भी फटे हुए दिखाए गए हैं। साथ ही उसके कपड़ों पर खून भी लगा हुआ है। वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स पत्नी से बचने के लिए इधर-उधर भागता रहता है। लेकिन महिला उसे फिर भी पकड़ लेती है और फिर चाकू से उसपर वार कर देती है। वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिख रही है। दोनों के बीच किस बात को लेकर लड़ाई हुई है यह फिलहाल पता नहीं है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, शख्स ने अपनी पत्नी को धोखा दिया था। जब महिला अपने पति पर चाकू से वार कर रही थी तो आसपस खड़े लोग उसे देख रहे थे। लेकिन कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला लगातार चिल्ला रही होती है। वहीं पुरुष सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा होता।
माना जा रहा है कि यह वीडियो चीन में कहीं पर शूट किया गया है। इस वीडियो को लाइवलीक ने सबसे पहले शेयर किया था। तब से अबतक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं जिस शख्स पर हमला हुआ और जिस महिला ने हमला किया उसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वहीं यह भी नहीं पता चल पाया है कि जिस शख्स पर हमला हुआ उसका हालत अब कैसी है।
https://youtu.be/J_X7sdIXqWI