एक पुरानी कहावत है जो जितना प्यार कर सकता है वो उतनी ही नफरत भी कर सकता है। शादी का रिश्ता प्यार और भरोसे का रिश्ता होता है लेकिन जब कोई एक दूसरे को इस रिश्ते में धोखा देता है तो क्या होता है ये देखने को मिला ईस्ट चीन के अंहुई प्रांत में। जहां एक पत्नी ने अपनी पति की गर्लफ्रेंड की जमकर धुनाई की। गुस्साई पत्नी ने गर्लफ्रेंड को सरेआम लात घूंसो से बुरी तरह से पीटा। सरेआम हुई इस पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। एक वीडियो कुछ महीने पहले का है जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। मेल ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक, पत्नी को जब ये पता चला कि उसके पति का किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा तो उसने अपने कुछ साथियों के साथ धावा बोल दिया। पिटाई करते हुए गर्लफ्रेंड को बाहर ले आई और खूब पिटाई की।

गर्लफ्रेंड की इतनी पिटाई की गई की उसके कपड़े भी फट गए। सड़क पर भीड़ इस नजारे को दिखती रही। लोग इस झगड़े का वीडियो बनाते रहे। पत्नी अपने पति की गर्लफ्रेंड को पिटती रही और कहती रही कि क्या तुम मुझे पहचानती हो। पत्नी के साथ आई उसकी चार महिला दोस्तों ने भी गर्लफ्रेंड की पिटाई की। पत्नी के अलावा दूसरी महिलाओं ने इस लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए। कुछ देर पिटाई के बाद दूसरी महिलाओं ने आकर महिला को रोका। लेकिन इसके बाद भी महिला नहीं रुकी और पिटाई करती रही।

https://www.youtube.com/watch?v=5_PpAYE6lvk

अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकांश लोग प्रतिक्रिया में महिला का समर्थन कर रहे हैं। एक फॉलोअर्स का कहना है कि महिला ने जो किया अच्छा किया। जरुर दोष पति का ही होगा। वहीं एक दूसरे फॉलोअर्स ने लिखा है कि इस पूरे मामले में गर्लफ्रेंड की कोई गलती नहीं है। महिला को को गर्लफ्रेंड की पिटाई नहीं करनी चाहिए। इस पूरे मामले में गलती पति की है। वहीं एक फॉलोअर्स ने लिखा है कि महिला का व्यवहार गलत है।