चीन में एक महिला द्वारा दूसरी महिला को सड़क पर चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है। महिला का दावा है कि उसके पति और पीड़ित महिला के बीच रिश्ता था, इसके चलते उसने पीड़िता की पिटाई की। महिला ने कहा कि वह चार साल से उसकी तलाश कर रही थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पति से अफेयर रखने वाली महिला को पत्नी ने बाल पकड़कर सड़क पर बुरी तरह से पीटा। पत्नी ने पुलिस के सामने महिला की पिटाई की। पुलिस ने महिला को रोकने की कोशिश की। हालांकि वह रुकी नहीं और चप्पल से उस महिला को मारा। महिला लगातार चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी ने पति और उस महिला को साथ में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद उसने महिला को सरेआम सजा देने की ठानी और बाल पकड़कर सड़क पर खींच लाई। पिटाई के दौरान पत्नी ने कहा, ‘मैं चार साल से तुझे पकड़ने की कोशिश कर रही थी।’ इस दौरान पत्नी ने महिला की चप्पल से ही उसकी पिटाई कर दी। इस पूरे वाक्ये को सड़क से गुजर रहे एक शख्स ने फोन में शूट कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो चीन के किसी शहर का बताया जा रहा है। हालांकि यह किस शहर का इस बात का पता अभी नहीं चल सका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है। उम्मीद की जा रही है कि पत्नी पर जानबूझकर महिला से मारपीट करने पर जुर्माना लगाया गया हो, हालांकि पीड़ित महिला को बिना किसी सजा के छोड़ दिया गया। चीन में इस तरह के मामले और इन मामलों में महिला की पिटाई सामान्य बात है क्योंकि वहां व्यभिचार (adultery) को लेकर कोई कानून नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चीन के हेनान प्रांत के शॉयांग शहर में पति से फ्लर्ट करने पर पत्नी और उसकी सहेली ने महिला की सरेआम पिटाई की थी। महिला सड़क पर मदद के लिए बुरी तरह से चिल्ला रही थी और दोनों महिलाएं लगातार बाल-पकड़कर उसे पीट रही थी। पति से फ्लर्ट करने पर पत्नी उस महिला के चेहरे पर लगातार मुक्के से वार करती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
देंखे वीडियो: