अपनी शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के लिए एक बहुत ही यादगार दिन होता है और हो भी क्यों न दोनों एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वचन जो निभाते हैं। अगर शादी में कोई वाक्या ऐसा हो जाए जो सिर्फ आप के लिए ही नहीं बल्कि शादी समारोह में पहुंचे मेहमानों के लिए भी यादगार बन जाए। जिसे लोग जब भी याद करें ठहाके मार-मारकर हसें। आईए आज आपको हम बताते हैं कुछ ऐसी ही शादी के बारे में जहां पर कहीं जयमाला के दौरान माला डालने को लेकर दूल्हा-दुल्हन में नोक-झोंक हो गई तो कहीं जयमाला के दौरान दूल्हे की पतलून ही खुल गई। इस तरह के कुछ वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
पहले वीडियो की बात करते हैं तो, इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन जयमाला के स्टेज पर पहुंच चुके हैं। दोनों को जैसे ही फोटोग्राफर जयमाला एक दूसरे के गले में डालने के लिए कहता है, दोनों के बीच गुत्थम-गुत्था हो जाती है। दोनों पागलों की तरह एक दूसरे के गले में माला डालने की कोशिश करते हैं लेकिन माला एक दूसरे के गले डलने के बजाए, टूट कर गिर जाती है।
अब बात करते हैं दूसरे वीडियो की, इस शादी के वीडियो को देखकर लगता है कि दुल्हन बहुत ही सहमी सी है। थोड़ी सी भी आवाज होने पर वह डर जाती है। अब बात करते हैं जयमाला की। दुल्हन जैसे ही दूल्हे के गले में माला डालती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह पीछे गिर पड़ती है। वहीं दूल्हे के जयमाला डालने के बाद जैसे ही बम फटते हैं दूल्हन डर के कारण चिल्ला उठती है।
तीसरा वीडियो, इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही काफी सुस्त नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों अपनी नहीं किसी और की शादी में हैं। दूल्हा ठीक तरह से दुल्हन के गले में माला डाल देता है। अब आती ही दुल्हन की बारी, फोटोग्राफर दुल्हन से दूल्हे के गले में माला डालने के लिए कहता है। दूल्हन दूल्हे के गले के बजाय उसके सेहरे पर माला लटका देती है। इसके बाद सब सोचते हैं गलती से दूल्हन ने यहां पर माला डाल दी होगी इसलिए वे फिर से दूल्हन से माला डलवाते हैं लेकिन दूल्हन फिर से वहीं गलती दोहरा देती है। दूल्हन की इस गलती के बाद दूल्हा लाल-पीला हो जाता है और माला को तोड़ देता है।
अब बात करते हैं आखिरी और चौथे वीडियो की, इस वीडियो में तो दूल्हे ने हद ही कर दी। इस दूल्हे को अपनी शादी की इतनी जल्दी थी कि वह ठीक से कपड़े पहनना ही भूल गया। इस वीडियों में देख सकते हैं कि दूल्हा-दूल्हन एक दूसरे को जयमाला डाल रहे हैं कि वहां खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं। दूल्हन भी मंद-मंद मुस्कुरा रही होती है। थोड़ी देर के बाद दूल्हे को एहसास होता कि उसकी पतलून ही खिसक गई है। बताओ दूल्हे को पता ही नहीं चला कि उसकी पतलून कब खिसक गई। इन वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं और इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
