अमेरिका में मौसम की जानकारी देने वाली एक लड़की ने टीवी देख रहे सभी लोगों को अपनी ड्रेस से हैरान कर दिया। दरअसल, उस टीवी एंकर ने काफी छोटे कपड़े पहने थे। जिस टीवी एंकर की यह वीडियो है उसका नाम लोर्डेस फिगोरा है। वह 28 साल की है। मिली जानकारी के मुताबिक, लोर्डेस ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। वह सेंट्रल अमेरिका के एक टीवी चैनल के लिए काम किया करती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि लोर्डेस ने व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस पहनी हुई है। लोगों को यह वेदर गर्ल इतनी पसंद आई की उसकी वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। सभी कमेंट्स में उसकी खूबसूरती की तारीफ की गई है। एक शख्स ने अपने कमेंट में लिखा, ‘अगर ऐसी लड़की मेरे आसपास के मौसम की जानकारी देगी तो मैं ध्यान नहीं दे पाउंगा।’ इसके अलावा ‘खूबसूरत’ और ‘बहुत अच्छे’ जैसे कमेंट को बहुत सारे लोगों ने किए। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि उन्हें लोर्डेस से प्यार हो गया है।

लेकिन लोर्डेस की यह कोई पहली वीडियो नहीं है। इससे पहले एक बार जब वह ब्लैक ड्रेस में आई थीं तब भी लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी। लोर्डेस 2009 में Miss Guatemala रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह मिस यूनिवर्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। देखिए वीडियो-

https://youtu.be/0mVk6h_wKUQ

सोर्स- youtube