पूरी रात शराब पार्टी करना और घर से बाहर रहना एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी ने इसके लिए पति को सरेआम डांट लगाई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक महिला ने शराब पार्टी करने वाले पति को सड़क पर पकड़ लिया। मौके पर खड़े होकर इस घटना को देख रहे एक शख्स ने कहा कि ऐसे लग रहा था कि महिला को बिना बताए उसके पति ने पूरी रात पार्टी की थी, जिसके चलते वो नाराज थी। वह उससे कार के अंदर बैठने को और घर चलने को कह रह थी। वास्तव में यह थोड़ा डराने वाला था कि वह चाकू को खुली सड़क में लहरा रही थी।

एक यात्री द्वारा बनाए गए और ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद इस हैरतअंगेज घटना का वीडियो वायरल हो गया है। हैंगओवर उतारने के लिए वह शख्स सड़क पर नाश्ता कर रहा था उसकी दौरान उसकी पत्नी ने देख लिया और गाड़ी को किनारे लगाकर वह सीधे पति के पास पहुंची। इसके बाद महिला ने चाकू निकाला और पति के चेहरे पर लहराते हुए उसे घर चलने के आदेश दिया। इसके बाद महिला ने चाकू ने फ्लैट पार्ट (बिना धारदार हिस्सा) से पति को जोर से मारा। महिला ने उसे कार की अगली सीट पर बैठने का आदेश दिया। इसके बाद वह चुपचाप जाकर कार में बैठकर और महिला पति को लेकर कार से निकल गई।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले चीन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें महिलाओं के एक ग्रुप ने एक महिला को सरेआम पीटा। माना जा रहा है कि हमला करने वाले इस ग्रुप की मुखिया ऐसे शख्स की पत्नी थी, जिसका अफेयर पीड़ित महिला के साथ था। महिला को मारते हुए उसकी वीडियो भी बनाई गई, जिसे चीन की वीडियो शेयरिंग ऐप Miaopai पर अपलोड किया गया। वीडियो में दिखा कि जमीन पर पड़ी एक महिला को कुछ औरतों का एक ग्रुप बुरी तरह पीट रहा है। पीड़ित महिला को लात-घूसे मारते हुए उसके कपड़े भी उतारने की कोशिश की गई। जमीन पर पड़ी हुई महिला ने अपने चेहरे को छुपाया हुआ था। वह दर्द से चिल्लाती रही और उसे सरेआम लगातार पीटा जाता रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=EKgmbut_5Rc