सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसमें बर्फ की तरह जम चुकी एक मछली को जिंदा होते हुए दिखाया गया है। हालांकि यह तो नहीं कहा जा सकता कि यह सच में एक चमत्कार है या किसी ट्रिक के इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। फेसबुक पर NTD Television ने इसे पोस्ट किया है। वीडियो को दो दिन के भीतर 95 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और 95 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स फ्रीजर से मछली को निकलता है जो पूरी तरह जमी हुई है। वह दिखने में भी बर्फ की तरह सफेद होती है। इस मछली को फिर गर्म पानी के टब में डाल दिया जाता है। पानी में डलने के बाद मछली का रंग सिलवर होने लगता है। कुछ सेकेंड तक मछली जस की तस रहती है, लेकिन फिर जरा देर बाद ही उसके मुंह से बुलबुले निकलने शुरू हो जाते हैं। मछली में हलचल भी होने लगती है और धीरे-धीरे वह तैरना भी शुरू कर देती है। यहां देखें वीडियो-
