महिलाओं में नाखून बढ़ाने का ट्रेंड आम बात है। अक्सर महिलाएं लंबे नाखून रखती है। सोचकर देखिए आपने महिलाओं के कितनी लंबाई के नाखून आम तौर पर देंखे होंगे। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं के हाथों में 3.5 फीट लंबे नाखून नजर आ रहे हैं और तो और यह नाखून सीधे न होकर कर्ली है। इस वीडियो को लेकर लोगों ने हैरानी जताते हुए कमेंट्स भी दिए हैं। तो कुछ यूजर्स ने इसका मजाक भी उड़ाया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं का एक ग्रुप किसी डिस्को या पब में डांस कर रहा है। ग्रुप में मौजूद महिलाओं लगभग सभी महिलाओं के नाखून लंबे है। सब ने अलग-अलग तरह से नाखून का स्टाइल करवाया हुआ है। किसी महिला के नाखून सीधे है तो किसी के कर्ली (घुमावदार) है। एक महिला कैमरे के सामने अपने नाखून दिखाकर डांस कर रही है। इस तरह के नाखूनों को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। वीडियो में महिलाएं अपने फैशन का जमकर प्रदर्शन कर रही है।
लाइव लीक पर आए इस वीडियो को लेकर यूजर्स की अलग-अलग राय है। यह नया ट्रेंड फैशनेबल है या नहीं इसे लेकर बहस छिड़ी गई है। कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि इतने लंबे नाखून के साथ वह टॉयलेट का इस्तेमाल कैसे करती होंगी, वहीं कुछ लोगों ने इसे क्रेजी करार दिया है। हालांकि वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने एक कदम आगे बढ़कर इन्हें “ratchet” करार दिया है। यह औरत के एक खास प्रकार का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है।
