थाईलैंड के सिमीलैन द्वीप पर समुद्र के किनारे पर अजगर और चमगादड़ के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है। अजगर और चमगादड़ के बीच हुई जानलेवा लड़ाई को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अजगर ने चमगादड़ को पूरी तरह से जकड़ रखा है। अजगर धीरे-धीरे अपनी पकड़ और मजबूत करता जा रहा है। अजगर को चमगादड़ की जान लेने के लगातार दबाव बढ़ाता जा रहा है। अजगर की इस जानलेवा कैद से निकलने की वह लगातार कोशिश करता है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बुरी तरह से जकड़े होने के बाद भी चमगादड़ ने हार नहीं मानी और वह लगातार शिकारी से लड़ता रहा है। आखिरी में वह विशाल अजगर की कैद से निकलने में कामयाब रहा। हालांकि उसकी हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेर ने किस तरह से उसी जकड़ रखा था। वह लंगड़ाते हुए चल रहा था। अजगर के चुंगल से चमगादड़ के छूटने के बाद वह (सांप) दूसरी ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। चमगादड़ और अजगर को लड़ता देख बीच पर मौजूद लोग हैरान रह गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों की लड़ाई के बीच चमगादड़ लगातार अजगर को काट रखा था, जिससे वह निकल सके। बाद में वह अजगर के चुंगल से निकलने के लिए कामयाब रहा।

हाल ही में गिलहरी और सांप का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि आमतौर पर सीधी सादी से दिखनी वाली गिलहरी ने सांप का बुरा हाल कर दिया था। गिलहरी सांप को बार-बार कुतरने की कोशिश करती है। गुस्साया सांप गिलहरी को डसने की कोशिश करता है। लड़ाई के बीच सांप गिलहरी को लपेट लेता है। जिसे देखकर लगता है कि गिलहरी का बचना मुश्किल है, लेकिन गिलहरी चुस्ती और फुर्ती के साथ सांप के चुंगल से निकल जाती है। सांप लहू-लुहान हो जाता है। आखिर में थककर सांप हार मान लेता है और अपने कदम वापस ले लेता है। सांप लड़ाई छोड़कर वापस जाने लगता है। सांप को पीछे हटता देख गिलहरी उसकी पूंछ पकड़कर कुतरने लगती है।

देंखे वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=BhsWkX4G3Zc