लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने वाली पुलिस की एक महिला अफसर के एक वीडियो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर जहां एक लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो दूसरी यूजर्स महिला अफसर के इस डांस वीडियो की तारीफ भी कर रहे हैं। पेरू में एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी डांस करती नजर आ रही है। लेडी पुलिस अफिसर स्पेन के मशहूर गाने ‘Menea tu chapa’ पर डांस कर रही है। इस डांस को एक शख्स ने शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। आनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक पर इस वीडियो को साढे 6 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक जगह पर कुछ महिला पुलिस कर्मी खड़ी हुई हैं। इसी दौरान एक महिला पुलिस कर्मी बाइक के पास खड़े होकर डांस करना शुरू कर देती है। इस दौरान महिला ने पुलिस यूनिफॉर्म भी पहना हुआ है। मिरर के मुताबिक इस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा- “वॉट ए सेक्सी वुमेन”। कुछ यूजर्स ने महिला पुलिस कर्मी द्वारा किए इस तरह के डांस का विरोध करते हुए लिखा- मैं इसका फैन नहीं हूं, मैं ऐसा नहीं सोचता हूं रोज इतने जुर्म होते हैं और यह डांस करने में समय बर्बाद कर रही है।
