लड़का हो या लड़की अपने पार्टनर को परेशान करना, छेड़ना और शरारत करना सभी को पसंद होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह की प्लानिंग भी करते हैं। लेकिन, कभी-कभी कुछ मजाक बहुत भारी पड़ जाता है। दरअसल इसी तरह का एक प्रैंक सामने आया है। एक महिला अपने पार्टनर से बदला लेने के लिए टायलेट पेपर पर पीपर स्प्रे लगाकर उसे बाथरूम में रख देती है। महिला के दांवे के मुताबिक उसने अपने पार्टनर से प्रैंक का बदला लेने के लिए ऐसा किया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला टॉयलेट पेपर के रोल पर पीपर स्प्रे पर डाल रही है। पीपर स्प्रै के इस्तेमाल महिलाओं द्वारा आत्म-रक्षा के लिए जाता है। इसके छिड़काव से भीषण दर्द और जलन होती है। महिला स्प्रे को पेपर में डालने के बाद उसे टॉयलेट में रख देती है। इसके बाद महिला अपने बॉयफ्रेंड के घर वापस आने का इंतजार करती है। बॉयफ्रेंड घर वापस आकर बाथरूम जाता है और जैसे ही वह पेपर का इस्तेमाल करता है। चिल्लाते हुए बाथरूम से बाहर आता है और गर्लफ्रेंड से पूछता है कि उसने क्या किया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बॉयफ्रेंड बुरी तरह से दर्द से चिल्लाता है और जमीन पर गिर जाता है। वह रेंगते-रेंगते बाथरूम के अंदर जाता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड पर चिल्लाता है और उसे यह सब शूट करने के लिए मना करता है। उसके बाद वह टॉयलेट में जाकर अपने बॉटम पर पानी का डालकर जलन और दर्द को कम करने की कोशिश करता है।
वायरल ब्रदर्स द्वारा यह वीडियो दिंसबर 2014 में यू-ट्यूब पर पोस्ट किया गया था , लेकिन वर्तमान में यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर शेयर और देखा जा रहा है। इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- “यह अभी तक की सबसे बुरी चीजों में से एक है, जो मैंने अब तक देखा है।

